गाजीपुर न्यूज़: डीआईजी ने उद्घाटन कर किया लोगों को जागरूक। 

By INA News Desk
Jun 28, 2024 - 18:09
73 Views
गाजीपुर न्यूज़: डीआईजी ने उद्घाटन कर किया लोगों को जागरूक। 
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ओम प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में पुलिस चौकी मौधा थाना खानपुर के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात डीआईजी द्वारा इस दौरान उपस्थित जनता से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया व आम जनमानस में शांति व सुरक्षा की भावना का संचार करते हुए लोगों से अपील किया।

कहा कि यह कि किसी भी प्रकार का विवाद होने पर तत्काल थाने/चौकी को सूचना दें जिससे अपराध कारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके। इसके अतिरिक्त डीआईजी द्वारा 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नये आपराधिक कानून के सम्बन्ध में लोगों को बताते हुए जागरूक किया गया व उससे सम्बंधित पम्पलेट भी वितरित किया गया।

तत्पश्चात उनके द्वारा थाने के समस्त पुलिस बल के साथ बैठक किया गया जिसमें उप निरीक्षकग से उनके हल्का/क्षेत्र के विषय में व मुख्य आरक्षी व अरक्षी से उनके बिट के क्षेत्र के विषय मे जानकारी ली गयी व उनकी बीट बुक का निरीक्षण किया गया व उनकी कार्यप्रणाली को और भी बेहतर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, थानाध्यक्ष खानपुर प्रवीण यादव सहित मय पुलिस बल उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement