हरदोई आईएनए न्यूज़: विभागों की योजनाओं, परियोजनाओं एवं समितियों की समीक्षा बैठकों की तिथियां निर्धारितः-डीएम

Aug 29, 2024 - 17:07
89 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: विभागों की योजनाओं, परियोजनाओं एवं समितियों की समीक्षा बैठकों की तिथियां निर्धारितः-डीएम

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि निम्न विभागों की समस्त योजनाओं, परियोजनाओं एवं समितियों की समीक्षा बैठकों की तिथियां निर्धारित की गयी है। उन्होने बताया कि 02 सितम्बर 2024 को समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांग सशक्तीकरण, प्रोबेशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सायं 06 बजे स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: गन्दगी देख भड़के जिलाधिकारी- चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी से जताई कड़ी नाराजगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसी तरह 09 सितम्बर को अपरान्ह 05 बजे डूडा, नगरीय निकाय, जल निगम नगरीय एवं जल निगम ग्रामीण की समीक्षा बैठक, 03 एवं 18 सितम्बर को अपरान्ह 04 बजे पशुधन, बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा बैठक तथा 06 और 20 सितम्बर 2024 को अपरान्ह 04 बजे से ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नियोजन (कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन) विभाग की समीक्षा बैठक स्वामी विवेकानन्द सभागार में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आहूत की जायेगी। उन्होने संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये है कि अपनी विभागीय बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow