हरदोई आईएनए न्यूज़: गन्दगी देख भड़के जिलाधिकारी- चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी से जताई कड़ी नाराजगी। 

By INA News Desk
Aug 29, 2024 - 17:00
214 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: गन्दगी देख भड़के जिलाधिकारी- चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी से जताई कड़ी नाराजगी। 
नगर के नालों की साफ सफाई का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह
Advertisement
Advertisement
  • नाले से कचरा निकालकर बाहर निर्धारित स्थान पर डलवायें:- जिलाधिकारी
  • जागरूक नागरिक बनकर नालों में कूड़ा-कचरा न फेकें:- मंगला प्रसाद सिंह

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले पुलिस अधीक्षक आवास के पास नाले का निरीक्षण किया, यहाँ उन्होंने नाले में गन्दगी देखकर चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी से कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश देने के साथ नाली से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। पिहानी चुंगी के बाद जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी आवास वाली गली में नाला सफाई की स्थिति देखने पहुंचे जहाँ उन्होंने नाले में नाला में गन्दगी देखी और तत्काल नाले से कचरा निकालकर बाहर निर्धारित स्थान पर डलवाने के निर्देश दिए।

यहाँ पर निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी मीरा टॉकीज रोड पर विधायक प्रभाष कुमार के आवास के पास नाला देखने पहुंचे। यहाँ पर नाले के किनारे पर कचरा देखकर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को कड़ी फटकार लगायी और स्थानीय लोगों से भी सफाई को लेकर संवाद किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई तो लगातार होती है लेकिन कचरा किनारे ही लगा दिया जाता है जो वापस बहकर नाले में पहुंच जाता है।

इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए नाले का कचरा निकालकर बाहर ले जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों से कहा कि जागरूक नागरिक बनकर कचरा नाले में न फेकें। यहाँ से जिलाधिकारी पेनी पुरवा में महोलिया शिवपार फाटक के पास पहुंचकर नाला सफाई की स्थिति देखने के साथ ही स्थानीय लोगों से बात की, स्थानीय लोगों ने बताया कि 2 माह पूर्व नाले की सफाई की गयी थी। जिलाधिकारी ने नाले का ढाल ठीक करने के निर्देश नगर पालिका को दिए।

अंत में जिलाधिकारी ने महोलिया शिवपार के गौशाला रोड में नाले के ड्रेन को देखा। यहाँ पर जल प्रवाह की काफ़ी धीमी गति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई तथा नाले से गंदगी निकालकर जल प्रवाह की स्थिति ठीक करने के निर्देश दिए। यहाँ से वापस लौटते समय उन्होंने पुलिस लाइन गेट के बाहर बने कूड़ा घर में चल रहे कार्य को देखा। उन्होंने कहा कि कूड़ा घर को चारों ओर से बन्द किया जाये तथा उसमे गेट लगाया जाये। कूड़ा घर में उचित ढाल बनाया जाये। बालाजी होंडा के बाहर बेतरतीब बाइको को देखकर उन्होंने वाहनों को एक लाइन से खड़ा करवाने के निर्देश दिए जिससे मार्ग यातायात में बाधा न पड़े। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement