हरदोई आईएनए न्यूज़: महोलिया शिवपार के दो बच्चों की ताकत बनी बाल सेवा योजना। 

By INA News Desk
Aug 30, 2024 - 16:56
133 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: महोलिया शिवपार के दो बच्चों की ताकत बनी बाल सेवा योजना। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आज सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले महोलिया शिवपार गाँव के 2 बच्चों के लिए बहुत बड़ा सम्बल बनकर सामने आयी। अपने पिता की मृत्यु के उपरांत ये बच्चे अपनी चचेरी बहन के साथ रह रहे हैं। आज ये बच्चे अपनी चचेरी बहन के साथ कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मिले तथा अपनी स्थिति के सम्बन्ध में बताया।

जिलाधिकारी ने तत्काल जिला प्रोबशन अधिकारी संजय निगम को निर्देश दिए कि बच्चों का आवेदन बाल सेवा योजना के अंतर्गत कराया जाये। प्रोबशन कार्यालय द्वारा दोनों बच्चों सुमित व भूमि का आवेदन कराया गया। आवेदन स्वीकृत होने के उपरांत इन दोनों बच्चों को योजना के अंतर्गत 4-4 हजार रूपये की मासिक सहायता मिलेगी। उन्होंने राशन कार्ड बनवाने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। कलेक्ट्रेट आये इन बच्चों को जिलाधिकारी ने दुलार भी किया।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: जिलाधिकारी ने गन्दगी को लेकर सीएमएस को लगायी कड़ी फटकार, तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement