Bajpur: गोवंश टीम एवं पुलिस टीम ने 5 कुंतल गौ मास सहित दो आरोपी पकड़े। 

मुखबिर की सूचना देर रात्रि में ग्राम हरलालपुर में गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम एवं स्थानीय कोतवाली द्वारा घेराबंदी कर छापा मारा गया

Feb 10, 2026 - 16:55
39 Views
Bajpur: गोवंश टीम एवं पुलिस टीम ने 5 कुंतल गौ मास सहित दो आरोपी पकड़े। 
गोवंश टीम एवं पुलिस टीम ने 5 कुंतल गौ मास सहित दो आरोपी पकड़े। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। मुखबिर की सूचना देर रात्रि में ग्राम हरलालपुर में गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम एवं स्थानीय कोतवाली द्वारा घेराबंदी कर छापा मारा गया जहां पर 5 कुंतल प्रतिबंधित गो मास तथा दो अभियुक्त सहित उपकरण मारुति वैन को कब्जे में लिया गया। पुलिस द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट के  तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

गौवंश संरक्षण स्क्वाड़ टीम प्रभारी पंकज बेलवाल ने बताया दोराहा चौकी के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-हरलालपुर में गोकसी की सूचना मिलने पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये लगभग 500 किलो अवैध गो मांस बरामद करते हमे मौके से अभियुक्त फईम पुत्र हफीज एवं सद्दाम पुत्र बदलू को गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली बाजपुर में गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत धारा 3/5/11(1) गौवंश संरक्षण के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया।पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उपकारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया।टीम का उ. नि.पंकज बेलवाल प्रभारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड़, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार,काले. पुष्कर सिंह राठौर-गौवंश स्वबाड़ दोराहा चौकी इंचार्ज जगदीश चन्द तिवारी,अपर उ.नि. सुनील कुमार कानि. नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Also Read- Sambhal: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवको का एक्सीडेंट, ट्रैक्टर चालक फरार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow