Sambhal: सम्भल नगर पालिका की 60 फीट ऊँची टंकी पर चढ़ा युवक, आत्महत्या का प्रयास, पत्नी से विवाद बना वजह। 

सम्भल नगर पालिका क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक पानी की 60 फीट ऊँची टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास करने

By INA News Desk
Feb 10, 2026 - 16:37
349 Views
Sambhal: सम्भल नगर पालिका की 60 फीट ऊँची टंकी पर चढ़ा युवक, आत्महत्या का प्रयास, पत्नी से विवाद बना वजह। 
कासिम, आत्महत्या का प्रयास करने वाला

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल नगर पालिका क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक पानी की 60 फीट ऊँची टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मौके पर मौजूद युवक की पहचान कासिम के रूप में हुई है, जो नगर पालिका क्षेत्र के चमन सराय में टंकी के सामने रहता है। बातचीत के दौरान कासिम ने बताया कि वह पत्नी से चल रहे विवाद के चलते मानसिक रूप से परेशान था। कासिम के अनुसार उसकी पत्नी सायना, जो हयात सराय की खारी कुई की रहने वाली है, उससे 1.5 लाख रुपये की मांग कर रही थी या फिर आपसी सहमति से तलाक (म्यूचुअल तलाक) की बात कह रही थी। इसी तनाव के कारण उसने यह खतरनाक कदम उठाया। रिपोर्टर से बातचीत में कासिम ने बताया कि उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं और उसकी एक बेटी है, जो इस समय उसके पास और घर पर मौजूद है। पत्नी से चल रहे घरेलू विवाद और पैसों की मांग ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस, परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक के नीचे उतरते ही लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस ने युवक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया है और पूरे मामले की जांच के साथ काउंसलिंग कराने की बात कही है। इस घटना ने घरेलू विवादों के चलते बढ़ते मानसिक तनाव की गंभीर तस्वीर सामने रख दी है।

Also Read- Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow