सीतापुर न्यूज़: नवनियुक्त जिलाधिकारी ने नैमिष के विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

By INA News Desk
Jun 28, 2024 - 17:36
241 Views
सीतापुर न्यूज़: नवनियुक्त जिलाधिकारी ने नैमिष के विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।
Advertisement
Advertisement

नैमिषारण्य। जनपद सीतापुर के नवनियुक्त जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को नैमिष तीर्थ का दौरा किया । जिलाधिकारी ने तीर्थ के प्रमुख देवालयों का दर्शन पूजन किया । इसके साथ ही तीर्थ के विकास कार्यों का भी जायजा लिया । इस अवसर पर एडीएम नीतीश सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।

नवागत डीएम सीतापुर अभिषेक आनन्द आज नैमिषारण्य तीर्थ पहुँचे। डीएम का काफिला सबसे पहले चक्रतीर्थं पहुंचा । यहां चक्रतीर्थं पुजारी राजनारायण पांडेय ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया । पुजारी से तीर्थ का महत्व जानने के बाद डीएम ने तीर्थ के जल पूजा अर्चना की इसके बाद वे भूतेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और यहां संक्षिप्त पूजा की ।

यहां डीएम ने चक्रतीर्थ प्रांगण अंतर्गत दक्षिण द्वार , पश्चिम द्वार का निरीक्षण किया साथ ही तीर्थ परिसर पर चल रहे कार्यों के बारे में प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह से जानकारी ली। दक्षिण  द्वार पर गंदगी और खराब सड़क को देखकर उक्त मार्ग को शीघ्र निर्माण करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने तीर्थ प्रांगण पर चल रहे विकास कार्यों की लागत, गुणवत्ता और अन्य जरूरी जानकारियां ली और सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम माँ ललिता देवी मंदिर पहुंचे और यहां पर उन्होंने पुजारी लाल बिहारी और भास्कर शास्त्री के सानिध्य में पूजा अर्चना की वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों से मंदिर में प्रस्तावित कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

यहां से डीएम लोनिवि अतिथि भवन पहुँचें जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ नैमिषारण्य विकास कार्यों के प्रोजेक्ट पर काफी देर तक चर्चा की । इस दौरान पर्यटन विभाग के उपनिदेशक कल्याण सिंह , एडीएम नीतिश सिंह , तहसीलदार सौरभ यादव, ईओ लाल चन्द्र मौर्य, थाना प्रभारी पंकज तिवारी सहित कई प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement