सीतापुर न्यूज़: 21 दिव्यांगो को वितरित की गई खाद्य सामग्री किट,खिले चेहरे।

By INA News Desk
Jun 26, 2024 - 18:55
67 Views
सीतापुर न्यूज़: 21 दिव्यांगो को वितरित की गई खाद्य सामग्री किट,खिले चेहरे।
दिव्यांग को खाद्य सामग्री किट देतीं एसडीएम। 
Advertisement
Advertisement
  • खाद्य सामग्री किट में गेंहू,चावल, दाल,सरसों तेल,नमक व चायपत्ती सहित अन्य उत्पाद शामिल

सीतापुर। बुधवार को महमूदाबाद तहसील सभागार में 21 निर्धन दिव्यागों को खाद्य सामाग्री किट का वितरण किया गया।खाद्य सामाग्री पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। मंगलवार को महमूदाबाद स्थित तहसील सभागार में क्षेत्रीय 21 दिव्यांगजनों को खाद्य सामाग्री किट का वितरण एसडीएम शिखा शुक्ला के द्वारा किया गया। खाद्य सामग्री किट में 35 किलो गेहूं,15 किलो चावल,3 किलो दाल,3 किलो सरसों का तेल,1 किलो नमक,चायपत्ती, धनिया और मिर्च थी।

खाद्य सामग्री किट पाने वाले दिव्यांग लाभार्थी मनोज पुत्र कमलेश निवासी पैतेपुर, कुलदीप राठौर पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी पैतेपुर,जब्बार अली पुत्र हसमत अली निवासी ग्राम तकिया,जाफर पुत्र मजीद निवासी मोतीपुर,रफीक पुत्र कल्लू निवासी कटरा,केवला देवी पुत्री नन्दलाल निवासी मालसरॉय, बलराम पुत्र सुकई निवासी मालसरॉय,अनवर पुत्र मुन्ना निवासी महमूदाबाद,राकेश पुत्र सर्वजीत निवासी भरहरमऊ,रमेश पुत्र गुरूदीन निवासी भरहरमऊ,

राजकुमारी पुत्री गुरूदीन निवासी बाबूपुर,खैरूल्निशां पत्नी मासूम अली निवासी बाबूपुर, अजीम पुत्र सलीम निवासी मुर्तजानगर, केतकी पत्नी मयाराम निवासी बरगादिया, ज्ञानवती पत्नी राजाराम निवासी बरगदिया, सुनीता पत्नी शिवबरन निवासी लोधासा, मनोज कुमार पुत्र रामपाल निवासी शाहिनपुर,

मौजीलाल पुत्र मैकू निवासी मीरानगर, उस्मान पुत्र खलील निवासी मीरानगर, सलमा पुत्री नईम निवासी गुलरामऊ, इस्लामुद्दीन पुत्र फकीरे निवासी पैंगम्बरपुर शामिल रहे।लाभार्थियों द्वारा उपजिलाधिकारी महमूदाबाद को धन्यवाद व्यक्त किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement