अयोध्या न्यूज़: पुलिस ने चार पशु तस्करों को किया गिरफ्तार।

By INA News Desk
Jun 26, 2024 - 18:58
118 Views
अयोध्या न्यूज़: पुलिस ने चार पशु तस्करों को किया गिरफ्तार।
Advertisement
Advertisement

अयोध्या। इनायत नगर पुलिस ने चार युवकों को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक तमंचा व एक जीवित कारतूस व नकदी भी बरामद हुआ है। 

इनायत नगर इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि इनायतनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र की देखभाल, जरायम की रोकथाम के उद्देश्य से संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चार संदिग्ध लोग पाराताजपुर गाँव से महगूपुर चमैला जाने वाले खडन्जे पर बाग के किनारे कुछ योजना बना रहे हैं तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दिलशाद उर्फ कल्लू जगलर पुत्र मोहम्मद हसीब निवासी ओदरा थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर,

मुसीक उर्फ चुन्ना पुत्र शहरेयार उम्र 44 वर्ष निवासी इनायतपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर, रोहित चौहान पुत्र रामभवन चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी मलेथू खुर्द थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या, रोहित कुमार पुत्र लोगई उम्र 20 वर्ष निवासी मलेथू खुर्द थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया। 

जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस, चार मोबाइल फोन व 1400 रुपए बरामद हुए। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करके जेल भेजा गया है। 

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यह गोकशी का धंधा काफी दिनों से चल रहा है। जिसमें गांव के एक व्यक्ति व ग्राम पंचायत के एक प्रतिनिधि का बेटा स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यह गोरखधंधा चलवा रहा था। यह भी बताया गया कि ग्राम पंचायत प्रतिनिधि के घर ट्रक आती थी और ये लोग ठेकेदार से पैसे लेते थे। पैसे लेकर जानवर की तस्करी करते थे।

चर्चा है कि बाद में ज्यादा कमीशन लेने के चक्कर में हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के दो सिपाही और गांव के तस्करों के बीच विवाद हो गया तो प्रतिनिधि ने जिले के उच्चाधिकारियों को इस खेल की जानकारी दे दी। जिसके बाद यह मामला खुला। वहीं यह भी चर्चा है कि पुलिस निर्दोष ग्राम वासियों को उठा के ले गई है। इस गोरखधंधे में चौकी के दो सिपाहियों का अहम रोल है।

पुलिस और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि के बीच हिस्सेदारी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस और पार्टी की मदद से मलेथू बुजुर्ग में स्थित एक बाग के पास तस्करी शुरु हो गई। 

हालांकि आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से थाना इनायतनगर के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल, उपनिरीक्षक शिवसागर चौधरी, सौरभ सिंह, राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल शुभम तिवारी, अमित यादव, संदीप सिंह, अंकित कुमार रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement