सम्भल में यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, पांच केंद्रों पर कड़ी निगरानी में जांच कार्य जारी।

सम्भल जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य विधिवत रूप से शुरू हो

By INA News Desk
Mar 18, 2026 - 14:21
191 Views
सम्भल में यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, पांच केंद्रों पर कड़ी निगरानी में जांच कार्य जारी।
सम्भल में यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, पांच केंद्रों पर कड़ी निगरानी में जांच कार्य जारी।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया है। इस वर्ष जिले में करीब दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा पांच मूल्यांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मूल्यांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, पूरे मूल्यांकन कार्य पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। इस महत्वपूर्ण कार्य में लगभग एक हजार शिक्षक लगाए गए हैं, जो निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ कॉपियों की जांच करें, जिससे विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के अनुरूप अंक मिल सकें। जिला स्तर पर नियुक्त पर्यवेक्षक भी लगातार सभी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वे व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि तय समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें।

Also Read- Sambhal: अंडों पर एक्सपायरी डेट लागू करने की तैयारी, छोटे दुकानदारों ने जताई चिंता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement