सम्भल में सीरत-उन-नबी क्विज प्रतियोगिता में 26 से 27 स्कूलों के 260 बच्चों ने लिया हिस्सा, 24 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

सम्भल में आयोजित सीरत-उन-नबी क्विज प्रतियोगिता में 27 से अधिक विद्यालयों के 260 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

By INA News Desk
Oct 18, 2026 - 17:19
4 Views
सम्भल में सीरत-उन-नबी क्विज प्रतियोगिता में 26 से 27 स्कूलों के 260 बच्चों ने लिया हिस्सा, 24 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

Report : उवैस दानिश, सम्भल

नबी-ए-पाक की सीरत से बच्चों को जोड़ने की पहल, बरकाती इस्लामिक सेंटर की ओर से दो केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

सम्भल में बच्चों को दीनी तालीम और पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत से रूबरू कराने के लिए सीरत-उन-नबी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बरकाती इस्लामिक सेंटर सोसाइटी के जेरे-एहतिमाम आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 26 से 27 स्कूलों के लगभग 260 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता मोहम्मद फाजिल मिस्बाही ने बताया कि मिलादुन्नबी के सिलसिले में आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए बच्चों को सीरत-उन-नबी से संबंधित एक विशेष बुकलेट उपलब्ध कराई गई थी।

बच्चों ने बुकलेट के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी की और इसके बाद परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए थे, जिनमें एक बरकाती इस्लामिक सेंटर और दूसरा अल-बशीर, सरायतरीन में आयोजित किया गया। वहीं, इकरा हफीज ने बताया कि आजकल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे दीनी तालीम से कुछ हद तक दूर रह जाते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों में दीनी तालीम के प्रति रुचि पैदा करने और उनके दिलों में हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की मोहब्बत बढ़ाने के मकसद से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग स्तर निर्धारित किए गए हैं। पहले स्तर में 50 और दूसरे स्तर में 40 सवाल रखे गए हैं। आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता का परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा और इसी दिन सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement