Deoband News: फिजूल कामों से बचकर पढ़ाई पर ध्यान देने का आह्वान, मदरसा उस्मानिया में हुआ कार्यक्रम
मोहल्ला शाह विलायत स्थित मदरसा उस्मानिया में हाफिज मोहम्मद सैफ के कुरआन पाक हिफ्ज (कंठस्थ) करने और अर्द्धवार्षिक
देवबंद। मोहल्ला शाह विलायत स्थित मदरसा उस्मानिया में हाफिज मोहम्मद सैफ के कुरआन पाक हिफ्ज (कंठस्थ) करने और अर्द्धवार्षिक परीक्षा संपन्न होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उलमा ने छात्रों को फिजूल कामों से बचने और पढ़ाई पर ध्यान लगाने की नसीहत की।
बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में जमीयत उलमा-ए-हिंद मुंब्रा के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल वहाब ने हाफिज मोहम्मद सैफ को कुरआन पाक पूरा कराया। उन्होंने हाफिज सैफ उनके पिता डॉ. उस्मान और उस्ताद कारी दानिश को बधाई देते हुए कहा कि कुरआन अल्लाह की अंतिम किताब है। इसे सीने में महफूज करना बड़ी नेमत है। उन्होंने बच्चों को कुरआन हिफ्ज कराने में माता-पिता और शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की। मौलाना इकबाल नदवी ने कहा कि कुरआन मानवता के मार्गदर्शन के लिए अल्लाह की ओर से भेजी गई अंतिम किताब है। उन्होंने हिफ्ज करने वालों से कुरआन के साथ अपना रिश्ता हमेशा मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य व मुल्क में अमनो अमान की दुआ कराई। इस मौके पर मौलाना मुरसलीन सुल्तानपुरी, मुफ्ती युसूफ कासमी, मौलाना शाहिद, हाजी इसरार और कारी सलीम आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?







