Jamiat Ulema E-Hind: मौलाना अरशद मदनी की छात्रों से अपील, कहा- मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी समेत तालीमी इदारों की हिफाजत के लिए आगे आएं
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दारुल उलूम देवबंद के सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी ने देश के छात्र-छात्राओं
नई दिल्ली: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दारुल उलूम देवबंद के सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी ने देश के छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी सहित तालीमी इदारों को बचाने और मजबूत करने के लिए आगे आएं।
उनका कहना है कि शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र को राजनीति से दूर रखना और संस्थानों की सामूहिक हिफाज़त करना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। मौलाना मदनी ने कहा कि देश के संस्थानों, खासतौर पर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चिंता बढ़ रही है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी संस्थान में कमी होने की स्थिति में उसे बातचीत और प्रशासनिक तरीकों से दूर किया जा सकता है, लेकिन संस्थान को कमजोर करने की कोशिशों का असर छात्रों के भविष्य पर नहीं पड़ना चाहिए। मौलाना मदनी ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी और बेहतर शिक्षा के माध्यम से देश की बुनियाद को मजबूत किया जा सकता है।
What's Your Reaction?







