Saharanpur News: कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर टिंकू अरोड़ा की अपील, बोले- सहारनपुर का सौहार्द खराब न हो
सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर शहर में फैली अफवाहों के बीच जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे। इसके
सहारनपुर: सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर शहर में फैली अफवाहों के बीच जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि रात में किसी भी तरह की डिमोलिशन की कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं, टिंकू अरोड़ा ने शहर में अमन-चैन और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर सहारनपुर में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब रात में कार्रवाई की अफवाह शहर में फैलने लगी। अफवाहों के बीच जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी महोदय के आवास पर पहुंचे और इसके बाद कलेक्ट्रेट भी पहुंचे।
इस दौरान जिलाधिकारी की ओर से आश्वस्त किया गया कि रात में किसी भी तरह की डिमोलिशन की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
वहीं, टिंकू अरोड़ा ने कहा कि सहारनपुर नगर अपने अमन और चैन के लिए जाना जाता है। ऐसे में किसी भी सूरत में शहर का सौहार्द खराब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में कानून के तहत ही कार्रवाई की जाए और किसी भी तरह की जल्दबाजी न की जाए।
टिंकू अरोड़ा ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार मस्जिद कमेटी के पास अभी कानूनी कार्रवाई के लिए 20 दिन का समय है। इसलिए संबंधित पक्ष को अपना कानूनी पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने सभी पक्षों की भावनाओं का सम्मान करने और शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
What's Your Reaction?







