Saharanpur News: सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की संपत्ति जब्त; अब तक 2.65 करोड़ की अवैध संपत्ति पर शिकंजा

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर पुलिस ने एक और

By INA News Desk
Nov 26, 2026 - 23:29
11 Views
Saharanpur News: सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की संपत्ति जब्त; अब तक 2.65 करोड़ की अवैध संपत्ति पर शिकंजा
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई कर नशा तस्करों में हड़कंप मचा दिया है। थाना सरसावा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित करीब 60 लाख रुपये की चार चल-अचल संपत्तियों को माननीय न्यायालय के आदेश पर जब्त कराया है।पुलिस के अनुसार जब्त की गई संपत्तियों में तीन अचल और एक चल संपत्ति शामिल है। यह संपत्ति नशे के काले कारोबार से कमाई गई थी, जिस पर अब कानून का शिकंजा कस गया है।

बेहट के बाद सरसावा में भी कार्रवाई

इससे पहले थाना बेहट पुलिस द्वारा इसी अभियुक्त की करीब 2.05 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इस ताजा कार्रवाई के बाद सहारनपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अब तक कुल 2 करोड़ 65 लाख रुपये की अवैध संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत अब केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि नशे की कमाई से बनाई गई संपत्ति को भी जब्त किया जा रहा है, ताकि नशा तस्करों की आर्थिक कमर टूट सके।

नशे के कारोबारियों को स्पष्ट संदेश

ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार से अवैध कमाई करने वालों पर न केवल कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर भी कानून का शिकंजा कसेगा। सहारनपुर पुलिस का संकल्प है नशे के अंधकार से जीवन को उजाले की ओर ले जाना और नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करना पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Also Read- Gangsters Arrested in US - अमेरिका में FBI का बड़ा एक्शन, लास वेगास से पकड़े गए मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement