Saharanpur News: संविधान दिवस-SSP अभिनन्दन सिंह ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ, एकता-अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प
संविधान दिवस-2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस
सहारनपुर। संविधान दिवस-2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने हाथ उठाकर संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्धा रखने का संकल्प लिया। सभी ने संविधान के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के प्रति भी सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि भारतीय संविधान ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। पुलिस का कर्तव्य है कि वह संविधान की मर्यादा में रहकर आम जनता को न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाए। एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हर पुलिसकर्मी को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों का सम्मान करना चाहिए। कानून का पालन कराना ही नहीं, बल्कि स्वयं भी कानून के दायरे में रहकर काम करना ही सच्ची पुलिसिंग है।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान संविधान निर्माताओं के योगदान को भी याद किया गया और संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया।
What's Your Reaction?

