Saharanpur Police: सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, शातिर नशा तस्कर तोता गिरफ्तार; 23.10 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर पुलिस के ऑपरेशन सवेरा - नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत थाना चिलकाना

By INA News Desk
Nov 26, 2026 - 11:31
27 Views
Saharanpur Police: सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, शातिर नशा तस्कर तोता गिरफ्तार; 23.10 ग्राम स्मैक बरामद
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर / चिलकाना। सहारनपुर पुलिस के ऑपरेशन सवेरा - नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 23.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष चिलकाना अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.11.2026 को थाना चिलकाना पुलिस गस्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम फिरोजाबाद से पाजबांगर जाने वाले मार्ग से एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शहजाद उर्फ एजाज उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम फिरोजाबाद थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 23.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0सं0 398/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकों की जांच की जा रही है। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
शातिर अपराधी है तोता, पहले से 7 मुकदमे दर्ज
गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद उर्फ तोता कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 184/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना चिलकाना
2.मु0अ0सं0 325/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चिलकाना
3.मु0अ0सं0 381/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चिलकाना
4.मु0अ0सं0 197/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिलकाना
5.मु0अ0सं0 198/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चिलकाना
6.मु0अ0सं0 201/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना चिलकाना
7.मु0अ0सं0 217/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चिलकाना

पुलिस का कहना है कि अभियुक्त लंबे समय से क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रहा था और युवाओं को नशे की लत में धकेल रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.थाना प्रभारी अक्षय शर्मा, थाना चिलकाना
2.उ0नि0 नरेन्द्र कुमार सोलंकी, थाना चिलकाना
3.है0का0 1107 अरविन्द कुमार, थाना चिलकाना
4.का0 1700 दीपक कुमार, थाना चिलकाना
5.का0 588 राजकुमार, थाना चिलकाना
6.का0 1815 विशाल यादव, थाना चिलकाना
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read- BJP Padyatra In Gorakhpur - 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का दूसरा दिन, गोरखपुर में CM योगी और नितिन नवीन का सियासी शंखनाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement