Saharanpur News: कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण पर हाजी फजलुर रहमान का बयान, बोले- हाईकोर्ट में मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई
कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में जिला अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद अब मस्जिद पक्ष हाईकोर्ट का रुख करेगा। सहारनपुर
सहारनपुर: कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में जिला अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद अब मस्जिद पक्ष हाईकोर्ट का रुख करेगा। सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान ने कहा है कि मस्जिद को खाली न करने की लड़ाई अब उच्च न्यायालय में मजबूती से लड़ी जाएगी। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाने की अपील की है।
सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिला कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अब मस्जिद को खाली न करने की लड़ाई हाईकोर्ट में मजबूती से लड़ी जाएगी।
हाजी फजलुर रहमान ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि मामले में जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाया जाए। उनका कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट सहारनपुर ने मस्जिद को खाली करने का आदेश दिया था, न कि मस्जिद को डिमोलिश करने का।
पूर्व सांसद के मुताबिक, मस्जिद पक्ष के पास कानूनी रूप से अपनी बात अदालत में रखने के लिए अभी लगभग 22 दिन का समय शेष है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक जल्दबाजी से बचने की मांग की है।
वहीं, हाजी फजलुर रहमान ने सहारनपुर की जनता से आपसी भाईचारा और अमन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने मस्जिद के हक में बारगाह-ए-इलाही में दुआ करने की अपील करते हुए कहा कि अल्लाह मस्जिद को महफूज रखें।
What's Your Reaction?







