Sanbhal: लक्ष्मी नारायण मंदिर टाइल्स विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट के स्टे के बीच 9 संपत्तियों का प्रशासनिक सत्यापन शुरू

सर्राफा तरीन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर टाइल्स लगाने के प्रस्ताव को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार

Aug 5, 2026 - 18:54
 0  11
Sanbhal: लक्ष्मी नारायण मंदिर टाइल्स विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट के स्टे के बीच 9 संपत्तियों का प्रशासनिक सत्यापन शुरू
लक्ष्मी नारायण मंदिर टाइल्स विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट के स्टे के बीच 9 संपत्तियों का प्रशासनिक सत्यापन शुरू

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: सर्राफा तरीन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर टाइल्स लगाने के प्रस्ताव को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि मंदिर पर टाइल्स लगाने के लिए आवेदन मिला था, लेकिन जांच में पता चला कि संबंधित भूमि पर माननीय उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश लागू है। इसके बाद प्रशासन ने पूरे मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी।

जांच के दौरान सामने आया कि सईदुद्दीन ने दावा किया है कि उनके पिता ने वर्ष 1973 में 35 बीघा भूमि की नीलामी खरीदी थी, जिसकी सेल डीड वर्ष 1984 में जारी हुई। प्रशासन ने रजिस्ट्री कार्यालय से मूल दस्तावेज मंगवाए और अरबी, फारसी व उर्दू में दर्ज अभिलेखों का हिंदी अनुवाद भी कराया। इसके आधार पर नीलामी में शामिल संपत्तियों का नजरी नक्शा तैयार कर अब मौके पर सत्यापन कराया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार नीलामी में कुल 9 संपत्तियां शामिल हैं और सभी की नंबरिंग कर सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि लक्ष्मी नारायण मंदिर का वह हिस्सा, जहां टाइल्स लगाने का प्रस्ताव है, नीलामी की संपत्ति में आता है या नहीं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। चूंकि हाईकोर्ट ने संबंधित संपत्तियों पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं, इसलिए अंतिम निर्णय सभी तथ्यों और न्यायालय के निर्देशों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आसपास की सब्जी मंडी में जलभराव और कीचड़ की समस्या भी सामने आई। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगरपालिका की टीम को पानी निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read- संडीला नगर पालिका में जनसुनवाई- चेयरमैन मो. रईस अंसारी ने सुनीं समस्याएं, जलभराव व सफाई पर सख्त निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।