Sambhal : सम्भल में अवैध जींस वाशिंग प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 50वां प्लांट सील, 3.5 लाख की वसूली का आरोप, पूछताछ के लिए हिरासत में सात

कार्रवाई के दौरान प्लांट मालिक फखरे आलम ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि चंदौसी निवासी एक व्यक्ति ने एनओसी दिलाने के नाम पर उनसे 3.5 लाख रुपये लिए थे। फखरे आलम का कहना है कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि सभी अनुमति प्रक्रियाएं पूरी करा

By INA News Desk
Jun 18, 2026 - 16:27
156 Views
Sambhal : सम्भल में अवैध जींस वाशिंग प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 50वां प्लांट सील, 3.5 लाख की वसूली का आरोप, पूछताछ के लिए हिरासत में सात
Sambhal : सम्भल में अवैध जींस वाशिंग प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 50वां प्लांट सील, 3.5 लाख की वसूली का आरोप, पूछताछ के लिए हिरासत में सात

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल प्रशासन ने अवैध जींस वाशिंग प्लांटों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 50वें अवैध वाशिंग प्लांट को बंद करा दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार की अगुवाई में किशनदास सराय मोहल्ले में संचालित प्लांट पर छापेमारी की गई, जहां बिना किसी वैध अनुमति के जींस वाशिंग का काम किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान प्लांट मालिक फखरे आलम ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि चंदौसी निवासी एक व्यक्ति ने एनओसी दिलाने के नाम पर उनसे 3.5 लाख रुपये लिए थे।

फखरे आलम का कहना है कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि सभी अनुमति प्रक्रियाएं पूरी करा दी जाएंगी, जिसके बाद उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले प्लांट दोबारा शुरू किया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि निरीक्षण में प्लांट के अंदर पांच बड़ी वाशिंग मशीनें मिलीं, लेकिन मालिक कोई भी वैध अनुमति या एनओसी प्रस्तुत नहीं कर सके।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्लांटों के लिए प्रदूषण विभाग की एनओसी, ईटीपी प्लांट, एमएसएमई पंजीकरण और भूगर्भ जल विभाग की अनुमति अनिवार्य होती है, जो यहां उपलब्ध नहीं थी।

प्रशासन ने मौके से तैयार जींस का माल जब्त कर लिया है, जबकि मशीनों को मालिक की सुपुर्दगी में रखा गया है।

प्लांट में काम कर रहे छह मजदूरों को भी पूछताछ के लिए थाने भेजा गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इससे पहले 49 अवैध वाशिंग प्लांट बंद किए जा चुके हैं और यह जिले में बंद कराया गया 50वां प्लांट है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित इकाइयों में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow