Bajpur : कर्णप्रयाग मामले के बाद सतर्क हुई पुलिस, उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के दोराहा बॉर्डर पर चलाया सघन तलाशी अभियान

सीमा पर चलाए गए इस चेकिंग अभियान के दौरान वहाँ से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन को रोककर उसकी बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों की डिग्गियाँ खुलवाकर सामान की जाँच की और साथ ही मुसाफिरों से पूछताछ कर उनकी पह

Jun 18, 2026 - 16:21
 0  3
Bajpur : कर्णप्रयाग मामले के बाद सतर्क हुई पुलिस, उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के दोराहा बॉर्डर पर चलाया सघन तलाशी अभियान
Bajpur : कर्णप्रयाग मामले के बाद सतर्क हुई पुलिस, उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के दोराहा बॉर्डर पर चलाया सघन तलाशी अभियान

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

चमोली के कर्णप्रयाग में हाल ही में हुई घटना के बाद राज्य में बने संवेदनशील माहौल और विभिन्न संगठनों की आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए ऊधमसिंह नगर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस कप्तान अजय गणपति के आदेश पर शुरू किए गए 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले दोराहा बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात कर वाहनों की कड़ाई से जाँच की गई। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा सुरक्षा को मजबूत करना, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर रोक लगाना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

सीमा पर चलाए गए इस चेकिंग अभियान के दौरान वहाँ से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन को रोककर उसकी बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों की डिग्गियाँ खुलवाकर सामान की जाँच की और साथ ही मुसाफिरों से पूछताछ कर उनकी पहचान से जुड़े दस्तावेज़ भी देखे। इस दौरान आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी गई। क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार की देखरेख में हुए इस पूरे अभियान में कोतवाल नरेश चौहान, सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट और दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र मेहता सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow