Bajpur : उत्तराखंड में विभिन्न समुदायों पर बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
सौंपे गए ज्ञापन में राज्य की कई गंभीर घटनाओं का उल्लेख किया गया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि टिहरी जिले में केतन लाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि अल्मोड़ा जिले में भी एक अन्य व्यक्ति को पत्थरों से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इसी तरह पिथौरागढ़ जिले में एक
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति, जनजाति, सिख और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने देश और विशेषकर उत्तराखंड राज्य में हाल के दिनों में सामने आई उत्पीड़न की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
सौंपे गए ज्ञापन में राज्य की कई गंभीर घटनाओं का उल्लेख किया गया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि टिहरी जिले में केतन लाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि अल्मोड़ा जिले में भी एक अन्य व्यक्ति को पत्थरों से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इसी तरह पिथौरागढ़ जिले में एक दलित छात्रा के शारीरिक शोषण और चंपावत जिले के लोहाघाट में एक टैक्सी चालक को अपमानित कर सरेआम घुमाने का मामला सामने आया है। इसके अलावा नैनीताल जिले के हल्द्वानी गोलापार में दो दलित भाइयों के साथ मारपीट और ऊधमसिंह नगर में एक व्यक्ति पर धार्मिक स्थल के पास हुए हमले का मुद्दा भी उठाया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की हिंसक घटनाओं से समाज के कमजोर वर्गों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इन सभी मामलों में शामिल अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए और प्रत्येक पीड़िता व पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान कुंवरजीत सिंह पूनिया, टोनी पठान, प्रशांत कुमार, सतीश कुमार, संतोष कुमार, रजनीश गौतम, अंकित सागर, कलीम अली, संजय कुमार और गौतम वैद्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?




