Sambhal: अंडों पर एक्सपायरी डेट लागू करने की तैयारी, छोटे दुकानदारों ने जताई चिंता। 

सरकार द्वारा अंडों पर उत्पादन और एक्सपायरी डेट अनिवार्य करने की तैयारी को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले को लेकर छोटे

Mar 18, 2026 - 14:00
232 Views
Sambhal: अंडों पर एक्सपायरी डेट लागू करने की तैयारी, छोटे दुकानदारों ने जताई चिंता। 
मौहम्मद अकरम, स्थानीय दुकानदार

उवैस दानिश, सम्भल 

सरकार द्वारा अंडों पर उत्पादन और एक्सपायरी डेट अनिवार्य करने की तैयारी को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले को लेकर छोटे दुकानदारों में चिंता साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय अंडा विक्रेता मौहम्मद अकरम का कहना है कि सरकार का फैसला उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए हो सकता है, लेकिन इसे लागू करने से पहले छोटे व्यापारियों की स्थिति को समझना बेहद जरूरी है।

मौहम्मद अकरम के मुताबिक, लोकल दुकानदार रोजाना ताजा अंडे ही उठाते हैं और उनका स्टॉक लंबे समय तक नहीं रखते। ऐसे में एक्सपायरी डेट और लेबलिंग जैसी प्रक्रियाएं उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि छोटे स्तर पर पैकिंग, लेबलिंग और खर्च उठाना आसान नहीं होगा, खासकर तब जब ग्राहक एक या दो अंडे भी खरीदते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अंडों पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य की जाती है, तो इसके लिए कोल्ड स्टोरेज और विशेष परिवहन व्यवस्था की जरूरत पड़ेगी। छोटे दुकानदारों के पास ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उनके व्यापार पर असर पड़ सकता है। मौहम्मद अकरम के अनुसार, लोकल पोल्ट्री से आने वाले अंडे आमतौर पर एक महीने तक सुरक्षित रहते हैं, क्योंकि वे ताजे होते हैं और रोजाना सप्लाई होती है। हालांकि, नए नियम लागू होने पर कीमतों में बढ़ोतरी की भी आशंका जताई जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि सरकार को इस नियम को लागू करने से पहले जमीनी स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि उपभोक्ता और व्यापारी दोनों को संतुलित लाभ मिल सके।

Also Read- बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा में बड़ी चूक: मंच पर रिवाल्वर लेकर पहुंचा युवक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow