Sambhal: नवरात्र, चांद रात और ईद की तैयारियों को लेकर सपा का ज्ञापन, व्यवस्थाओं को लेकर उठाई अहम मांगें।

आगामी नवरात्र, चांद रात और ईद-उल-फितर के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नई तहसील

Mar 18, 2026 - 14:04
92 Views
Sambhal: नवरात्र, चांद रात और ईद की तैयारियों को लेकर सपा का ज्ञापन, व्यवस्थाओं को लेकर उठाई अहम मांगें।
नवरात्र, चांद रात और ईद की तैयारियों को लेकर सपा का ज्ञापन, व्यवस्थाओं को लेकर उठाई अहम मांगें

उवैस दानिश, सम्भल 

आगामी नवरात्र, चांद रात और ईद-उल-फितर के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नई तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान त्योहारों के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

ज्ञापन में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, इमामबाड़ा और कब्रिस्तानों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराने की मांग की गई। साथ ही बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की बात कही गई, ताकि लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके। सईद अख्तर ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में अत्यधिक भीड़ रहती है, खासकर चांद रात के समय। ऐसे में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, जिससे महिलाओं, बच्चों और दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा 24 घंटे बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ईद के दिन ईदगाह और अन्य मस्जिदों में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की भी मांग की गई। इस संबंध में एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

Also Read- बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा में बड़ी चूक: मंच पर रिवाल्वर लेकर पहुंचा युवक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow