बाराबंकी न्यूज़: बीमार भाई को देखने गई पत्नी से नाराज पति ने की ख़ुदकुशी।

By INA News Desk
Jun 26, 2024 - 18:49
89 Views
बाराबंकी न्यूज़: बीमार भाई को देखने गई पत्नी से नाराज पति ने की ख़ुदकुशी।
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी से नाराज होकर बीती रात घर से चला गया। 
कई घंटो की खोजबीन के बाद उसका शव खेत में फांसी लगा हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा निवासी नरेंद्र यादव (45) पुत्र स्व. रामनाथ की पत्नी का भाई कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है। नरेंद्र की पत्नी अपने बीमार भाई की सेवा करने के लिए लखनऊ अस्पताल गई थी। जहाँ आठ दिन रुकने के बाद बीती शाम घर लौटी थी। पत्नी के इतने दिन लखनऊ में रहकर भाई की सेवा करने को लेकर विवाद हुआ और नरेंद्र नाराज होकर घर से बाहर चला गया।

रात 10 बजे तक नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उसकी खोजबीन करने लगे। घंटो चली खोजबीन के बाद देर रात एक बजे नरेंद्र का शव उसके खेत में अमरुद के पेड़ के नीचे गमछे के सहारे फांसी लगा हुआ मिला। ग्राम प्रधान ने बताया कि फांसी लगाने के बाद गमछा फटने से शव जमीन पर गिर गया था। पुलिस के कहना है कि कार्यवाई जारी है, मृतक दो पुत्र एक पुत्री का पिता था, जो पेशे से किसान था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement