बाराबंकी न्यूज़: डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण। 

Jun 28, 2024 - 16:53
59 Views
बाराबंकी न्यूज़: डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण। 

बाराबंकी। जिला कारागार में बंदियों की सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार में  संयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम आदि की सघन चेकिंग की गई।

तदोपरांत कैदियों की समस्याओं तथा सुविधाओं के बारे में सम्बन्धित लोगो से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम एसपी ने जिला कारागार निरीक्षण के दौरान बन्दियों से मिलने वाले व्यक्तियों के सम्बन्ध मे भी जानकारी की। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण कर सुधारात्मक सुझाव व आवश्यक दिशा निर्देश देकर अमल में लाने का सुझाव दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow