अयोध्या न्यूज़: सपा सांसद को अयोध्या का राजा बोलने पर भड़के बीजेपी जिलाध्यक्ष।

By INA News Desk
Jun 28, 2024 - 16:48
153 Views
अयोध्या न्यूज़: सपा सांसद को अयोध्या का राजा बोलने पर भड़के बीजेपी जिलाध्यक्ष।
Advertisement
Advertisement
  • कहा-कोई भी व्यक्ति वह अवधेश प्रसाद ही क्यों न हो नही हो सकते अयोध्या के राजा

अयोध्या। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद को अयोध्या का राजा कहे जाने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव का यह बयान उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है।

अयोध्या के राजा के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम राम और चक्रवर्ती सम्राट के रूप में उनके पूर्वजों का नाम इतिहास में दर्ज है। भगवान राम के बाद अयोध्या का राजपाट हनुमान जी महाराज को सौंपा गया था। इस कलयुग में हनुमान जी महाराज हनुमानगढ़ी पर साक्षात रूप में विराजमान हैं और अयोध्या की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह अवधेश प्रसाद हो, अयोध्या का राजा नहीं हो सकता।"

संजीव सिंह ने आगे कहा, "अखिलेश यादव का यह बयान प्रदेश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का प्रयास है। कुछ सीटें ज्यादा जीत लेने से उनका पुराना अहंकार वापस आ गया है। अराजकता फैलाना, उल्टे-सीधे बयान देना, सनातन धर्म को कमजोर करना, और राम भक्तों पर गोली चलवाना उनके पुराने तरीके रहे हैं।

उनकी प्रवृत्ति हमेशा से ही गुंडा माफियाओं की सेना के सहारे अराजकता फैलाने की रही है। जनता उन्हें समझाएगी और सद्बुद्धि देने का काम करेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें हराकर फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement