हरदोई न्यूज़: नव विवाहिता ने पति समेत 5 ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।

By INA News Desk
Jun 28, 2024 - 16:41
141 Views
हरदोई न्यूज़: नव विवाहिता ने पति समेत 5 ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
Advertisement
Advertisement

दो माह पूर्व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हुई थी शादी 

पाली \ हरदोई। पाली थाने में एक नव विवाहिता ने अपने पति समेत पांच ससुराललियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि दो माह पूर्व उसकी शादी हुई थी, दो-चार दिन तक ही सब कुछ सही चला, इसके बाद ससुरालजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

पाली थाना क्षेत्र के चौड़ाराय पहाड़पुर गांव निवासी नरेंद्र देव की पुत्री शशिवाला उर्फ गोल्डी ने पाली थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी बीती 20 अप्रैल को कैथन नगला थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद निवासी साहुल पुत्र ओम नारायण से की थी, उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। दो-चार दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक चला।

पति साहुल समेत राहुल, राधा, सोनी, ओम नारायण ने बीती 8 जून को अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपए, एक अपाचे मोटरसाइकिल व चैन की मांग कर उसे प्रताड़ित किया, उसने अपने पिता से जब बात की तो उन्होंने अपनी गरीबी का हवाला देकर असमर्थता जताई।

9 जून को उसके पिता और चाचा घर गए तो आरोपियों ने उनसे भी बदसलूकी की, जिसके बाद वह अपने पिता के साथ हो मायके आ गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी पांचो आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जारही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement