Hardoi News: संप्रेक्षण गृह के किशोरों ने जिलाधिकारी को भेजा दीपावली उपहार।

जिलाधिकारी बच्चों की रचनात्मकता से अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों द्वारा बनाये गए उपहार को उनके कार्यालय...

Oct 29, 2024 - 15:42
46 Views
Hardoi News: संप्रेक्षण गृह के किशोरों ने जिलाधिकारी को भेजा दीपावली उपहार।

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह उस समय काफ़ी प्रसन्न हुए जब बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चों द्वारा बनाया गया दीपावली उपहार अधीक्षक सौरभ पांडे द्वारा सौंपा गया। अधीक्षक ने बताया कि यह उपहार किशोरों ने अपने हाथों से तैयार किया है। 

Also Read- Hardoi News: विशेष बाल श्रमिक चिन्हिकरण अभियान 20 नवम्बर तक चलेगा - मंगला प्रसाद सिंह

जिलाधिकारी बच्चों की रचनात्मकता से अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों द्वारा बनाये गए उपहार को उनके कार्यालय में लगवाया जाये। उन्होंने कहा बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के प्रति आकर्षित किया जाये। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम को उन्होंने निर्देश दिए कि संप्रेक्षण गृह में सुविधाओं के विस्तार के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद वह स्वयं बच्चों को शानदार उपहार के लिए धन्यवाद देने जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow