Hardoi: विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम शुरू: 9 माह से 5 साल के 6 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य। 

Vitamin A Supplementation Program: नौ माह से पांच साल तक की आयु के बच्चों को विटामिन की दवा पिलाने का एक माह का कार्यक्रम विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम बुधवर से शुरू ...

By INA News Desk
Jul 9, 2025 - 19:08
46 Views
Hardoi: विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम शुरू: 9 माह से 5 साल के 6 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य। 
विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम शुरू: 9 माह से 5 साल के 6 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य। 

Hardoi: नौ माह से पांच साल तक की आयु के बच्चों को विटामिन की दवा पिलाने का एक माह का कार्यक्रम विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम बुधवर से शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार ने जिला महिला अस्पताल में बच्चे को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विटामिन ए की दवा बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।

इसके साथ ही वह उन्हें कुपोषण,  रतौंधी, अंधापन, डायरिया और निमोनिया से भी बचाती है। जनपद के नौ माह से पांच साल तक के लगभग 6 लाख बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने का लक्ष्य है जिसमें नौ से 12 माह के 64,825, एक से दो साल के 1.24 लाख और दो से पांच साल तक की आयु के कुल चार लाख से अधिक बच्चे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर.के.सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम एक वित्तीय वर्ष में दो चरणों में चलाया जाता है। इस वित्तीय वर्ष का यह पहला चरण है। विटामिन ए की कमी से रतौंधी सहित अन्य समस्याएं और अधिक गंभीर स्थिति में आँखों की रौशनी भी चली जाती है।

इसकी कमी कुपोषण की एक स्थिति है। विटामिन ए की कमी से प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है जिससे कि डायरिया, निमोनिया और अन्य गंभीर बीमारियों के संक्रमण की सम्भावना बढ़ जाती है। छह माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान कराने के साथ नियमित टीकाकरण करना चाहिए। बच्चे को विटामिन ए की पहली खुराक खसरे के टीके के साथ देनी चाहिये। इसके बाद पांच साल तक हर छह-छह माह में विटामिन ए की दवा निकटतम स्वास्थ्य इकाई पर जाकर पिलाना चाहिए। विटामिन ए पीले, नारंगी और हरी सब्जियों व फलों में पाया जाता है । इसलिए स्वयं भी इसका सेवन करें और बच्चों को कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वीसीसीएम हफीज खान और अस्पताल के अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित लाभार्थी मौजूद रहें।

Also Read- Hardoi: राज्य मंत्री उच्च शिक्षा ने मांगलिक पूजन के साथ शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान 2025

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow