Hardoi: राज्य मंत्री उच्च शिक्षा ने मांगलिक पूजन के साथ शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान 2025

Ek Ped Maa Ke Naam: वृक्षारोपण महाअभियान-2025 एक पेड़ माँ के नाम-2.0 अभियान के अन्तर्गत आज मुख्य अतिथि रजनी तिवारी, राज्य मंत्री उच्च....

Jul 9, 2025 - 18:37
Jul 9, 2025 - 18:38
 0  56
Hardoi: राज्य मंत्री उच्च शिक्षा ने मांगलिक पूजन के साथ शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान 2025
राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक, हरदोई/ पौध रोपण करते हुए रजनी तिवारी राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश
Tree Plantation Drive 2025: महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदोई के प्रांगण में सामाजिक वानिकी वन एवं वन्य जीव प्रभाग, हरदोई द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान-2025 एक पेड़ माँ के नाम-2.0 अभियान के अन्तर्गत आज मुख्य अतिथि रजनी तिवारी, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा पौध रोपण किया गया।

मुख्य अतिथि रजनी तिवारी राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० निखिलेश शरण, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, हरदोई, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, अशोक सिंह अध्यक्ष जिला कोआपरेटिव बैंक, हरदोई, सान्या छावड़ा, मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई, नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक, हरदोई, जे०बी० सैंडे, स०व० वन एवं वन्य जीव प्रभाग, हरदोई द्वारा मांगलिक पूजन अर्चन के साथ पौध रोपण का आरम्भ किया गया।

कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, नमामि गंगें अभियान के स्वयंसेवक, कृषक बन्धु, महाविद्यालय की छात्र-छात्रायें, एन०सी०सी० के कैडेट्स, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने पौध रोपण किया। मंत्री ने संकल्प से सिद्धि तक कार्य करने के लिए छात्र-छात्राओं का आह्वाहन किया, उन्होंने बताया कि पौधों के रोपण के साथ-साथ जरूरत इस बात की है कि उन पौधों की देखरेख की जाये। उनके साथ माँ की तरह की ममता रखी जाये तभी यह अभियान सही अर्थाे में सफल होगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के 26 विभाग आज 37 करोड पौध रोपण के लक्ष्य पर लगातार लगे हुये हैं। उन्होंने मंच से सभी विभागों को लक्ष्य की सम्पूर्ण प्राप्ति हेतु निर्देशित किया।

प्रभागीय निदेशक, स०व० वन एवं वन्य जीव प्रभाग, हरदोई, जे०बी० सैंडे ने सभी गणमान्य अतिथियों का अभिवादन किया एवं अभियान की विशिष्टताओं से सभी को परिचित कराया। मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई, सान्या छावड़ा ने बताया कि पौधे के रोपण के बाद उसको पलता-बढ़ता देख हमारे मन में वैसा ही संतोष होता है जैसा कि एक माँ को अपने शिशु के पालन पोषण में होता है।

जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष हमें जीवन पर्यन्त अमूल्य निधियों देता रहता है पर वापस में हमसे कुछ नहीं माँगता है, हमें भी वनों के प्रति ऐसी ही भावना रखने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी, हरदोई ईकाई के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने एक पेड माँ के नाम-2.0 अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। उपप्रभागीय वनाधिकारी, हरदोई प्रमोद कुमार द्वारा आगत अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

राज्य मंत्री रजनी तिवारी द्वारा पौध भण्डारे से विभिन्न प्रजातियों के पौधें मुख्य रूप से फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों को छात्र-छात्राओं तथा कृषक बन्धुओं को भेंट किये गये। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० अजित आनन्दमणि द्वारा मंच का संचालन किया गया एवं डॉ० दिलप्रीत कौर सहायक प्रोफेसर-जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आगत अतिथियों का आभार ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, अशोक सिंह अध्यक्ष जिला कोआपरेटिव बैंक, सान्या छावड़ा, मुख्य विकास अधिकारी, नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक, जे०बी० सैंडे, स०व० वन एवं वन्य जीव प्रभाग सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: लूट के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, पुलिसकर्मी भी हुआ घायल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।