Hardoi: मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कामीपुर व उदरा पचलाई में किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। 

Tree Plantation 2025: वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज मंडलायुक्त लखनऊ मंडल रोशन जैकब ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण ...

Jul 9, 2025 - 18:53
64 Views
Hardoi: मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कामीपुर व उदरा पचलाई में किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। 
मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कामीपुर व उदरा पचलाई में किया वृक्षारोपण।

हरदोई। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज मंडलायुक्त लखनऊ मंडल रोशन जैकब ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सबसे पहले उन्होंने कछौना विकासखंड के कामीपुर ग्राम में स्थित नगर वन पहुंची जहां उन्होंने नीम, पीपल व बरगद के पेड़ का रोपण किया। जिलाधिकारी अनुमय झा ने मॉलश्री के पौधे का रोपण किया। अपर जिला अधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी ने भी पौध रोपण किया।

कामीपुर वन रेंज में पौधरोपण के उपरांत मंडलायुक्त ने आसपास के क्षेत्र से आई हुई महिलाओं को पौधे वितरण किये। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए जिससे हम अपने पर्यावरण को बेहतर बना सके। हमें अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को अच्छा भविष्य देना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी के साथ कामीपुर वन रेंज को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर वन में प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाये। वाकिंग ट्रैक बनवाया जाये। मैदान में घास लगवाई जाये।

भूमि का समतलीकरण कराया जाये। ममता सरोवर में कटाव को रोकने के उपाय किये जाएं। दो सोलर पम्प की व्यवस्था की जाये। कामीपुर वन रेंज के उपरांत वह सुरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत उदरा पचलाई में स्थित मुक्ति वन पहुंची जहां उन्होंने जिलाधिकारी अनुनय झा व मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा के साथ पौधरोपण किया।  यहाँ पर उन्होंने आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है।

हमें अपनी धारा को हरा भरा बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि हम आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ वातावरण छोड़कर जाए उन्होंने विभिन्न नस्लों के पौधे वितरित किए। इस अवसर पर एसडीओ फॉरेस्ट अर्चना रावत व फॉरेस्ट रेंजर विनय सिंह जादौन आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: राज्य मंत्री उच्च शिक्षा ने मांगलिक पूजन के साथ शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान 2025

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow