हरदोई: दुष्कर्म के मामले में 1 को पकड़ा
हरियावां-हरदोई।
कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस ने लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को एक महिला द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि कुलदीप पुत्र तिजुगी निवासी गांव रारा थाना हरियावां हरदोई ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?











