बाराबंकी न्यूज़: चोरी-डकैती की योजना बना रहा गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 08 गिरफ्तार।

Jun 26, 2024 - 19:13
69 Views
बाराबंकी न्यूज़: चोरी-डकैती की योजना बना रहा गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 08 गिरफ्तार।
  • एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया, कब्जे से चन्दन की लकड़ी (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 70 लाख रुपये), स्मैक, अन्य उपकरण व तमंचा मय कारतूस बरामद। 

बाराबंकी। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जगतराम कनौजिया के पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा के आधार पर डकैती/चोरी की योजना बना रहे अभियुक्तगण अरकाश पुत्र अजय कुमार,

अजय कुमार पुत्र कोचिस, जलबाज पुत्र अजय कुमार, खेलवर पुत्र जानी, संजू पुत्र मन्टु, एलवर पुत्र अर्जुन, अर्जुन पुत्र कुंजीलाल व जरकास पुत्र दरकास को ओबरी जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर लिया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों की निशादेही पर ओबरी जंगल से हथियार, मादक पदार्थ, नकदी और जेवरात बरामद किए।

आरोपी परादी गैंग के सदस्य हैं तथा एक जगह स्थायी निवास नहीं करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तथा कस्बों/गांव आदि में घूम फिरके रेकी करते हैं तथा योजनाबध्द तरीके से घटना को अंजाम देते हैं। अभियुक्तगण द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र से चन्दन के 03 हरे पेड़ काटे गए थे। इसके अतिरिक्त माह फरवरी में दक्षिण टोला बंकी, आर्मी क्षेत्र की बाउण्ड्री के पीछे बने मकानों का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया था, जिस सम्बन्ध में कोतवाली नगर पर मुकदमा दर्ज है ।

चोरी की  घटना से प्राप्त चांदी के जेवरात की सिल्ली बना लिया था और इसको बेचना चाह रहे थे किन्तु इसे बेच नहीं पाए थे। बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद प्राप्त रुपयों को आपस में बांट लेते हैं तथा सामान को चलते फिरते लोगों को सस्ते दामों पर बेंच देते हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी की जा रही है।  पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow