सीतापुर न्यूज़: कांग्रेस जन्मजात झूठी पार्टी है- कमलेश मिश्रा

Jun 25, 2024 - 18:26
123 Views
सीतापुर न्यूज़: कांग्रेस जन्मजात झूठी पार्टी है- कमलेश मिश्रा
विरोध प्रदर्शन करते क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा व अन्य
  • भाजपा ने आपातकाल की 50वी बरसी को काला दिवस के रूप में मनाया

सीतापुर। देश में कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार द्वारा 25 जून 1975 की रात को लगाए गए आपातकाल की 50वीं बरसी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में काला दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में सीतापुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर आपातकाल को याद करते हुए काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध प्रांत कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम जनपद के मीसाबंदी रहे गणमान्यों का भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र संग्राम सेनानियों ने आपातकाल के दौरान कांग्रेस की इंदिरा सरकार द्वारा दी गई यातनाओं और अपने संघर्षों के विषय में बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने बताया कि आज जो कांग्रेस झूठ का प्रचार करते हुए राजनीति कर रही है वह जन्मजात झूठी पार्टी है देश में आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया था कि उसका लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है ऐसे में देश के सामाजिक व राष्ट्रभक्त लोगों ने लोकतंत्र के लिए कांग्रेस से युद्ध लड़ा था हालांकि कांग्रेस ने लोकतंत्र के इस युद्ध को लड़ रहे लोकतंत्र संग्राम सेनानियों को कठोर से कठोर यातनाएं दी।

लेकिन भारत मां के सपूतों ने कांग्रेस के अहंकार को चूर चूर कर दिया । और 1977 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस को धूल चटा दी गई थी और लोकतंत्र व संविधान पुनः भारत माता का गौरव बन के पुनर्स्थापित हुए थे। इस अवसर पर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी समस्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow