अंबेडकरनगर न्यूज़: 90 बार मूल भावनाओं को कुचलने वाली कांग्रेस आज दे रही संविधान की दुहाई: शतीश शर्मा

Jun 25, 2024 - 18:22
 0  68
अंबेडकरनगर न्यूज़: 90 बार मूल भावनाओं को कुचलने वाली कांग्रेस आज दे रही संविधान की दुहाई: शतीश शर्मा
मंत्री के हाथों सम्मानित लोकतंत्र सेनानी
  • खाद एवं रसद मंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

अंबेडकरनगर। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के रूप में मशहूर आपात काल काला दिवस पर भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में तमाम लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने दुनियां छोड़ कर जा चुके तमाम लोक तंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को दिल्ली रामलीला मैदान में लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जनसभा के बाद इंदिरा गांधी सरकार बौखला गई। और उसी रात 12 बजे आपात काल की घोषणा कर दिया।

जिसके बाद देश भर में लोक तंत्र की हत्या कर,संविधान को रौंदते हुए नेताओं,समाज सेवियों को जेलों में बंद कर प्रताड़ना देना और प्रेस पर पूर्ण वैन लगा कर लोगों की आवाज को दबाया गया। कहा कि जिस कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या किया,संविधान को 90 बार संशोधित कर संविधान की मूल भावनाओं को कुचला वही पार्टी आज संविधान की दुहाई दे रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि लोक तंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी ने लोक सभा में अपनी ही सरकार के विधेयक को फाड़ा था।क्या यही लोक तंत्र और संविधान की मूल भावना का आदर है। कहा कि लोक तंत्र सेनानियों को जो यातनाएं कांग्रेस सरकार ने दी थी वह भयावह थी।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के चाचा के निधन पर दो मिनट का मौन रखा कर शोक व्यक्त किया गया। मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय बताया कि मुख्य अतिथि मंत्री सतीश शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने लोक तंत्र सेनानी संघ जिलाध्यक्ष राम शंकर गुप्ता,महामंत्री राम प्रकाश यादव,मीडिया प्रभारी मग्घू राम विमल,आशा राम वर्मा, श्रीपति चौधरी,पेशकार, रामरूप मौर्य, जमीरूल निशा,राजकुमारी सिंह, अली हुसैन, राम केवल मौर्य सहित कई अन्य लोक तंत्र सेनानियों को शाल और राम चरित्र मानस भेंट कर सम्मानित किया गया।

गोष्ठी में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह,सुधा वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,त्रिवेणी राम, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,प्रतिनिधि आनंद वर्मा, चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय, सुनील पासवान,रामकिशोर राजभर, अशोक उपाध्याय, राम बक्श सिंह, अमित पाण्डेय, जयराम सांगवानी आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।