हरदोई न्यूज़: आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने की संगोष्ठी, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान।

By INA News Desk
Jun 25, 2024 - 18:12
76 Views
हरदोई न्यूज़: आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने की संगोष्ठी, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। 25 जून 1975 की रात्रि में कांग्रेस द्वारा संविधान की हत्या कर भारत में आपातकाल लागू किया गया आज उसकी बरसी पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ तथा जिले भर से आये लोकतंत्र सेनानियों को माला पहना तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने अपने संबोधन में कहा जो कांग्रेस के नेता आज संविधान की किताब दिखाकर तरह-तरह के झूठ पर प्रपंच कर रहे हैं उसी कांग्रेस ने संविधान को समाप्त कर इमरजेंसी लगाई सबके मौलिक अधिकार समाप्त हो गए थे मीडिया पर सेंसर लगा दिया गया विपक्षी नेताओं को जेल में ठूंस दिया यहां तक की कमिटेड ज्यूडिशरी के नाम पर हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट को भी डराने का काम किया गया।

विडंबना है कि कांग्रेस ने जिन मुलायम सिंह के साथ भी वही दमनकारी व्यवहार किया उनके पुत्र अखिलेश यादव आज अपनी क्षुद्र राजनीति के चलते उसी कांग्रेस के साथ खड़े हैं। यदि अखिलेश यादव में शर्म बाकी हो तो उन्हें भी आज कांग्रेस की तानाशाही एवं लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल लगाने का जवाब मांगना चाहिए वह कुछ ना कर सके तो कम से कम अपने पिता के ऊपर किए गए अत्याचारों पर आवश्यक प्रश्न पूछना चाहिए। पर ऐसा लगता है तुष्टिकरण की राजनीति के चलते उनका मुंह सिल  गया है।

इमरजेंसी के दौरान विपक्ष विहीन संसद में 38 वां 39 वां 40 वां 41 वां एवं 42 वां संशोधन कर उसे संसद जिसमें सिर्फ कांग्रेस के सांसद थे संसद को संविधान को नष्ट करने जोड़ने बदलने या निरस्त करने की निरंकुश शक्ति प्रदान की गई।

संसद या राज्य में कोरम की आवश्यकता समाप्त कर दी गई एक अकेला सांसद एक अधिनियम पारित कर सकता था। न्यायपालिका किसी भी आधार पर संविधान में संशोधन पर सवाल नहीं उठा सकती थी मौलिक अधिकारों में संशोधन को न्यायिक समीक्षा से परे कर दिया गया।

संविधान के प्रियंबल में छेड़छाड़ कर धर्मनिरपेक्ष जैसे शब्द जोड़े गए। न्यायपालिका चुनाव में भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए किसी भी सांसद को आयोग नहीं ठहरा सकती थी।

जवान बुजुर्ग यहां तक कि कम उम्र बालकों की भी जबरदस्ती नसबंदियां की गई। विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को उठाकर जेल में डाल दिया जाता था।

जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा जो स्वयं संविधान के हत्यारे हैं लगातार संविधान दिखाकर लोगों में झूठ और भ्रम फैला रहे हैं बगुला भगत बन रहे हैं जनता को इनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

जनता को यह जानने की आवश्यकता है कि आज तक कांग्रेस सरकार ने 75 बार संविधान संशोधन किया है । 1947 से 2014 के बीच कांग्रेस ने 90 बार आर्टिकल 356 का दुरुपयोग कर प्रदेशों में विपक्षी पार्टियों की सरकारें गिरायी है। विडंबना है कि ये तानाशाह मोदी को कहते हैं।

इसी कांग्रेस ने इस चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह का आरक्षण को लेकर फर्जी वीडियो बनाया और उसे प्रचारित किया। भारतीय जनता पार्टी सदैव कांग्रेस के संविधान विरोधी कृत्यों से लड़ती रही और आगे भी लड़ती रहेगी दोबारा देश को कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार कर लूटने नहीं देगी।

गोष्टी को लोकतंत्र सेनानी संगठन के जिला अध्यक्ष रामकिशन राठौर पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याराम वर्मा श्री कृष्ण शास्त्री राजीव रंजन मिश्रा राम बहादुर सिंह क्रय विक्रय अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज अरविंद सिंह भालोद आदि ने भी संबोधित किया। संचालन कार्यक्रम के संयोजक राजेश अग्निहोत्री ने किया।

प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, पीके वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित ,संजय सिंह गुड्डू ,महामंत्री ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडे, अजय शुक्ला, मीना वर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष वेदराम राजपूत ,किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वराज सिंह, आईटी संयोजक सौरभ सिंह, सोशल मीडिया संयोजक प्रदुमन मिश्र, अविनाश मिश्रा, रीना गुप्ता, अनुराधा मिश्रा, रीना गुप्ता ,चेतना शुक्ला आदि गोष्ठी में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement