हरदोई न्यूज़: व्यापार मंडल महामंत्री ने कस्बा की गोपी मार्केट में किया भण्डारा का आयोजन। 

By INA News Desk
Jun 25, 2024 - 18:06
86 Views
हरदोई न्यूज़: व्यापार मंडल महामंत्री ने कस्बा की गोपी मार्केट में किया भण्डारा का आयोजन। 
Advertisement
Advertisement

कछौना \ हरदोई। व्यापार मंडल महामंत्री अवधेश गुप्ता ने मंगलवार को गोपी मार्केट में अपने प्रतिष्ठान पर भंडारा का आयोजन किया। बालाजी हनुमान की विधि विधान से पूजा कर मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने शुभारंभ किया।

जिसमें कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। इस गर्मी के मौसम में इस तरह के आयोजनों से आवागमन करने वालों को बूंदी, मिष्ठान, पूड़ी, सब्जी प्रसाद ग्रहण कर राहत मिलती है। वही इस तरह के आयोजन से लोगों में एक दूसरे के प्रति प्रेम भावना भाईचारा बढ़ता है। सामाजिक समरसता का सबसे अच्छा कदम है, जहां ऊँच नीच जाति पांति भूलकर एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला, व्यापार मंडल संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवी गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि सिद्धपाल, गोपाल जी गुप्ता, सी०एस० गुप्ता, मदन मिश्रा, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, गौतम कनौजिया, सौरभ सिंह, युवा नेता मयंक सिंह, अब्दुल कयूम, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरनाथ उर्फ गुड्डू, बाजार मलिक राजीव गुप्ता सहित व्यापारी, सभासद सहित प्रबुद्धजन मौजूद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement