Hardoi : 5 अगस्त से लगने वाले कैम्पों में पात्र युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से करें आच्छादित: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने कहा कि 5 अगस्त, मंगलवार से लगने वाले कैम्पों में अधिक से अधिक युवाओं को योजना से लाभान्वित कराया जाये। उन्होंने कहा कि कैम्प का व्यापक प्रचार प्र
हरदोई : विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में ऋण अवमुक्तिकरण में तेजी लायी जाये। आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। ऋण प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया में आवेदकों की पूरी सहायता की जाये। यूनियन बैंक के डीसी की अनुपस्थिति तथा सढ़ियापुर व नघेटा रोड शाखा की ओर से पर्याप्त प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी जिलाधिकारी ने कहा कि 5 अगस्त, मंगलवार से लगने वाले कैम्पों में अधिक से अधिक युवाओं को योजना से लाभान्वित कराया जाये।
उन्होंने कहा कि कैम्प का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये। पंचायत सचिवों की सहायता ली जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि 1 सितम्बर 2024 के बाद जारी मृत्यु प्रमाण पत्रों के आधार पर पात्रों को पारिवारिक लाभ योजना, निराश्रित महिला पेंशन व स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित करने के लिए 18 अगस्त से शिविर लगवाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









