जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनीं 82 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 82 शिकायतें प्राप्त

Aug 21, 2025 - 17:08
46 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनीं 82 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनीं 82 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु मौके पर ही पंजीकरण कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये।

भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। आज जनसुनवाई मे दो बच्चों को स्पांन्सरशिप योजना से जोड़ा गया तथा 02 बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई में पर्यटन विकास कार्य की बढ़ेगी गति, विधायक श्याम प्रकाश के धोबिया आश्रम विकास कार्य के पत्र को मिली सफल राह, कुल 6.75 करोड़ के कार्यों को हरी झंडी मिली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow