Hardoi : हरदोई में पर्यटन विकास कार्य की बढ़ेगी गति, विधायक श्याम प्रकाश के धोबिया आश्रम विकास कार्य के पत्र को मिली सफल राह, कुल 6.75 करोड़ के कार्यों को हरी झंडी मिली

बता दें कि तपोभूमि धोबिया आश्रम में पर्यटन विकास कार्यों को कराए जाने को लेकर गोपामऊ विधानसभा के विधायक श्याम प्रकाश ने पूर्व में पत्र लिखा था। इस क्रम में तपोभूमि धोबि

Aug 21, 2025 - 00:16
63 Views
Hardoi : हरदोई में पर्यटन विकास कार्य की बढ़ेगी गति, विधायक श्याम प्रकाश के धोबिया आश्रम विकास कार्य के पत्र को मिली सफल राह, कुल 6.75 करोड़ के कार्यों को हरी झंडी मिली
हरदोई में पर्यटन विकास कार्य की बढ़ेगी गति, विधायक श्याम प्रकाश के धोबिया आश्रम विकास कार्य के पत्र को मिली सफल राह, कुल 6.75 करोड़ के कार्यों को हरी झंडी मिली

हरदोई : पर्यटन विभाग की राज्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में हरदोई जनपद को पर्यटन विकास कार्यों के लिए बड़ी सौगात मिली है। विभिन्न परियोजनाओं को लेकर शासन स्तर पर अनुमोदन हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। कुल सात प्रमुख स्थलों पर पर्यटन विकास के कार्य होंगे, जिन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, शासन ने जिलाधिकारी हरदोई को पत्र भेजकर संबंधित विकास कार्यों के लिए आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है।बता दें कि तपोभूमि धोबिया आश्रम में पर्यटन विकास कार्यों को कराए जाने को लेकर गोपामऊ विधानसभा के विधायक श्याम प्रकाश ने पूर्व में पत्र लिखा था। इस क्रम में तपोभूमि धोबिया आश्रम, कछौना ब्लॉक में बाबा लंगड़ेदास कुटी हनुमान मंदिर, ब्लॉक भरखनी के रामलाल मंदिर अमिरता, ब्लॉक टोडरपुर के गांव फत्तेपुर गयंद में मां दुर्गा देवी मंदिर, विधान सभा सांडी के ब्लॉक अहिरोरी के कस्बा में महर्षि मंगल गिरी आश्रम बाबा भूतनाथ दरबार और ब्लॉक माधौगंज में बेरिया बाबा आश्रम मेंहदीघाट के पर्यटन विकास कार्य के लिए 1-1 करोड़ व गांव रुईया में ग्रामीण पर्यटन विकास कार्य के लिए 75 लाख रुपये राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है।इस प्रकार कुल मिलाकर हरदोई जिले के सात प्रमुख स्थलों पर पर्यटन विभाग की ओर से 675 लाख रुपये की योजनाएं प्रस्तावित हैं। शासन ने निर्देश दिया है कि इन प्रस्तावित योजनाओं के लिए आवश्यक प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। पर्यटन विभाग का मानना है कि इन योजनाओं के पूरे होने के बाद हरदोई जिले में धार्मिक और ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, साथ ही स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Also Click : Lucknow : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रबी 2025-26 की तैयारी पर की बैठक, श्रावस्ती, सीतापुर और बलरामपुर के जिला कृषि अधिकारी किए गए निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow