Hardoi : हरदोई में कई पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी नीरज कुमार जादौन ने जारी किए आदेश

रजनीकांत पाण्डेय (पुलिस लाइन) को चौकी प्रभारी कटाई मिल थाना संडीला की जिम्मेदारी दी गई। श्याम बाबू (पुलिस लाइन) को चौकी प्रभारी कस्बा थाना सांडी नि

Aug 21, 2025 - 00:19
 0  77
Hardoi : हरदोई में कई पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी नीरज कुमार जादौन ने जारी किए आदेश
हरदोई में कई पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी नीरज कुमार जादौन ने जारी किए आदेश

हरदोई : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने 14 पुलिसकर्मियों के तबादले कर उनकी नई तैनाती सुनिश्चित की है। मोहलाल (प्रभारी निरीक्षक थाना अरवल) को प्रभारी सदर मालखाना बनाया गया। कृष्ण बलि सिंह (अतिनिरीक्षक साइबर थाना) को अतिनिरीक्षक थाना मल्लावां की जिम्मेदारी दी गई। सत्येन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी सरदारगंज थाना शाहाबाद) अब वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सांडी होंगे। अमित सिंह (चौकी प्रभारी कटाई मिल थाना संडीला) को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना अरवल भेजा गया।

अभिनेत्र सिंह (पुलिस लाइन) को चौकी प्रभारी सरदारगंज थाना शाहाबाद बनाया गया। रजनीकांत पाण्डेय (पुलिस लाइन) को चौकी प्रभारी कटाई मिल थाना संडीला की जिम्मेदारी दी गई। श्याम बाबू (पुलिस लाइन) को चौकी प्रभारी कस्बा थाना सांडी नियुक्त किया गया। शिवशंकर (पुलिस लाइन) को थाना मड़ना भेजा गया। अनेक पाल सिंह (प्रभारी हाल-चाल दस्ता) को पुलिस लाइन (प्रशासनिक आधार पर) स्थानांतरित किया गया। बृजेश कुमार, सूर्य प्रताप सिंह, पिन्टू कुमार और सुभाष (थाना मड़ना) को भी पुलिस लाइन (प्रशासनिक आधार पर) भेजा गया है। नरेन्द्र कुमार (पुलिस लाइन) को थाना पिहानी में तैनाती दी गई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने स्पष्ट किया है कि यह तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, जिससे जिले की पुलिस व्यवस्था और अधिक चुस्त-दुरुस्त हो सके।

Also Click : Lucknow : UPSIFS का तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय शिखर सम्मलेन सकुशल संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow