एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 22 व 23 अगस्त को - रामवीर सिंह

Hardoi: जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, में  22 एवं 23 अगस्त 2025 को प्रातः 10.00 बजे से दो दिवसीय

By INA News Desk
Aug 21, 2025 - 17:22
224 Views
एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 22 व 23 अगस्त को - रामवीर सिंह
एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 22 व 23 अगस्त को

Hardoi: जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, में  22 एवं 23 अगस्त 2025 को प्रातः 10.00 बजे से दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्र की कम्पनियों प्रतिभाग कर रही है। जो हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट, स्नातक अभ्यर्थी आयु 18-45 वर्ष के पुरूष व महिला अभ्यर्थियों का चयन करेंगी कम्पनी में आवेदन करने हेतु समस्त अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल  rojgaarsangam-up-gov-in  पद पर ऑनलाइन पंजीयन के उपरान्त साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है जिला सेवायोजन कार्यालय से आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में कम्पनियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होती है।

उन्होने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी उक्त दिनॉक में समय प्रातः 10.00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में अपने समस्त प्रमाण-पत्रों एवं आवेदन के साथ अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और लाभ उठायें। कृपया अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि चयन से पूर्व कम्पनी के नियम व शर्ते भली-भाँति समझ लें। जो कि सेवायोजन साइट पर भी उपलब्ध है।

Also Read- Hardoi : हरदोई में पर्यटन विकास कार्य की बढ़ेगी गति, विधायक श्याम प्रकाश के धोबिया आश्रम विकास कार्य के पत्र को मिली सफल राह, कुल 6.75 करोड़ के कार्यों को हरी झंडी मिली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow