Sambhal : कड़े मुकाबले में जिला बार एसोसिएशन सम्भल का चुनाव सम्पन्न, शकील अहमद अध्यक्ष निर्वाचित
घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर शकील अहमद एडवोकेट ने 167 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुख्तार फात्मा एडवोकेट 156 वोट पाकर निर्वाचित हुईं। सचि
Report : उवैस दानिश, सम्भल
जिला बार एसोसिएशन सम्भल के वार्षिक चुनाव मंगलवार को कड़े और रोचक मुकाबले के बाद शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए। एल्डर्स कमेटी की देखरेख में हुए इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली, जिसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और देर शाम परिणाम घोषित किए गए।
घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर शकील अहमद एडवोकेट ने 167 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुख्तार फात्मा एडवोकेट 156 वोट पाकर निर्वाचित हुईं। सचिव पद पर सरफराज़ नवाज़ एडवोकेट ने सबसे अधिक 182 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सय्यद फरोग अहमद उर्फ शान एडवोकेट 128 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में जश्न का माहौल बन गया। ढोल-नगाड़ों के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया और अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाइयाँ दीं।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष गजनफर एडवोकेट की अध्यक्षता में सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संपन्न कराई गईं। इस मौके पर अब्दुर्रहमान एडवोकेट, शाहनवाज़ हुसैन एडवोकेट, पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां एडवोकेट, अब्दुल जब्बार एडवोकेट, मौलाना नईम, आरिफ आलम, राम गणेश राव एडवोकेट, नरेश शुक्ला एडवोकेट, ताहिर हुसैन एडवोकेट, पुनीत बाबू एडवोकेट, प्रियांशु जैन एडवोकेट, तौसीफ अहमद एडवोकेट, जमाल एडवोकेट, कमलेश रानी, शाहीन जमाल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए बार की एकता और हित में काम करने का भरोसा दिलाया।
You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?











