Hardoi: मण्डलायुक्त ने संडीला आईटीआई निर्माण स्थल का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर, कमजोर ग्रिल हटाने के दिए सख्त निर्देश। 

मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा अपने जनपद हरदोई भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील संडीला में निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण

By INA News Desk
Feb 10, 2026 - 19:40
22 Views
Hardoi: मण्डलायुक्त ने संडीला आईटीआई निर्माण स्थल का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर, कमजोर ग्रिल हटाने के दिए सख्त निर्देश। 
मण्डलायुक्त ने संडीला आईटीआई निर्माण स्थल का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर, कमजोर ग्रिल हटाने के दिए सख्त निर्देश। 

Hardoi: मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा अपने जनपद हरदोई भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील संडीला में निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्था यू0पी0 सिडको के अधिशासी अभियंता से इंटरलॉकिंग कार्य में प्रयुक्त सामग्री एवं उसके मानकों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता में समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

निरीक्षण के दौरान आईटीआई परिसर में निर्मित नालियों के ऊपर लगी लोहे की जालियों को कमजोर पाए जाने पर मण्डलायुक्त ने सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें तत्काल हटाकर मजबूत एवं टिकाऊ जालियाँ लगाए जाने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन भवन के लेआउट का अवलोकन करते हुए कक्षाओं, स्टोर रूम एवं कार्यालयों की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उपस्थित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि भवन में आवश्यक संख्या में क्लासरूम, स्टोर एवं प्रशासनिक कार्यालयों का निर्माण किया गया है तथा समस्त निर्माण कार्य आगामी 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

मण्डलायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि भवन परिसर में समुचित एवं प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे बरसात के दौरान जलभराव अथवा गंदे पानी के ठहराव जैसी समस्याएँ उत्पन्न न हों। उन्होंने कहा कि संस्थान परिसर स्वच्छ, सुरक्षित एवं विद्यार्थियों के अनुकूल होना चाहिए।

Also Read- Hardoi : हरदोई के ओम प्रकाश मौर्य को शहद उत्पादन में प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow