Hardoi: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान: आयुक्त विजय विश्वास पंत की राजनीतिक दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।
स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयुक्त लखनऊ मण्डल विजय विश्वास पंत ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल
हरदोई: स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयुक्त लखनऊ मण्डल विजय विश्वास पंत ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उन्होंने एसआईआर अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची के अद्यतीकरण कार्यों तथा राजनीतिक दलों से फीडबैक लिया।
बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसआईआर अभियान की सफलता में राजनीतिक दलों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पारदर्शी, निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।
Also Read- Hardoi : हरदोई के ओम प्रकाश मौर्य को शहद उत्पादन में प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार
What's Your Reaction?











