Hardoi: हरदोई में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: माधोगंज, हरियावां और शाहाबाद बने विजेता।
माय भारत , हरदोई के तत्वावधान में स्वस्थ राष्ट्र , समृद्ध राष्ट्र थीम के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
हरदोई: माय भारत , हरदोई के तत्वावधान में स्वस्थ राष्ट्र , समृद्ध राष्ट्र थीम के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हरदोई स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। वॉलीबॉल में माधोगंज की टीम विजेता और शाहाबाद की टीम उपविजेता रही।
महिलाओं की कबड्डी में हरियावां की टीम विजेता और भरखनी की टीम उपविजेता रही। लंबी कूद में शाहाबाद के तेजस तृतीय, श्याम शुक्ला द्वितीय और भरखनी के तस्लीम प्रथम स्थान पर रहे । महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में विभा प्रथम , प्रज्ञा सिंह द्वितीय और आरजू , तृतीय स्थान पर रही। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में कपिल प्रथम , मंजेश द्वितीय और अनमोल तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन में अनुष्का यादव प्रथम , और नेहा गुप्ता द्वितीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने पुरस्कार स्वरूप ट्रैक सूट ,खेल किट , प्रमाण पत्र और मेडल वितरण किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए खेल कूद से शारीरिक , मानसिक, स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने का संदेश दिया। साथ ही युवाओं से बजट क्वेस्ट 2026 में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील भी की।
What's Your Reaction?











