Hardoi : पुलिस के हेड कांस्टेबल समरजीत सिंह ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक, एसपी ने किया सम्मानित

यह पदक समरजीत सिंह की मेहनत और लगन का नतीजा है। पुलिस विभाग में रहते हुए उन्होंने खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों और युवाओं

Feb 9, 2026 - 22:45
 0  5
Hardoi : पुलिस के हेड कांस्टेबल समरजीत सिंह ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक, एसपी ने किया सम्मानित
Hardoi : पुलिस के हेड कांस्टेबल समरजीत सिंह ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक, एसपी ने किया सम्मानित

हरदोई पुलिस के हेड कांस्टेबल समरजीत सिंह ने केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लिया। उन्होंने ट्रिपल जंप स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि से जिले और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में देश भर के एथलीटों ने हिस्सा लिया था।समरजीत सिंह की इस सफलता पर हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।यह पदक समरजीत सिंह की मेहनत और लगन का नतीजा है। पुलिस विभाग में रहते हुए उन्होंने खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow