Hardoi News: हरदोई सहकारी बैंक में बड़ा मंथन! कर्मचारियों के बोनस से लेकर बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार तक कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा

हरदोई डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को बैंक में आयोजित हुई। बैठक में बैंक के

By INA News Desk
Oct 26, 2026 - 14:29
6 Views
Hardoi News: हरदोई सहकारी बैंक में बड़ा मंथन! कर्मचारियों के बोनस से लेकर बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार तक कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा
Advertisement
Advertisement

हरदोई। हरदोई डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को बैंक में आयोजित हुई। बैठक में बैंक के वित्तीय प्रबंधन, कर्मचारियों के हितों, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के कर्मचारियों के बोनस के अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम छमाही में किए गए व्यय, बैंक की शाखाओं के भवन किराये, वाहनों के किराये में वृद्धि, विभिन्न समितियों की बैठकों तथा बैंक की अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त नाबार्ड की योजनाओं, वित्तीय समावेशन, डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम तथा बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जिला सहकारी बैंक को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता है। बैंक की कार्यप्रणाली में सुधार, कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने तथा किसानों, व्यापारियों और आम ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक की प्रगति और ग्राहकों का विश्वास उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। प्रबंध समिति की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया है, जिससे बैंक की कार्यक्षमता बढ़ाने और सहकारिता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा सकें।

बैठक में बैंक के उपाध्यक्ष सरोज राजपूत, संचालक एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर एडवोकेट, सुनीत वाजपेयी, सिद्धप्रताप मौर्य, वीरपाल, इंद्रपाल वर्मा, रामू कश्यप, अभिषेक वैश्य तथा बैंक के सचिव अश्वनी कटियार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बैंक की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिला जेल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement