Hardoi News: हरदोई में 13वें भव्य श्री श्याम वार्षिकोत्सव का आगाज, निमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन

श्री श्याम मित्र मंडल हरदोई (रजि.) के तत्वावधान में 13वें भव्य श्री श्याम वार्षिकोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ रविवार को शहर के

By INA News Desk
Oct 26, 2026 - 14:20
6 Views
Hardoi News: हरदोई में 13वें भव्य श्री श्याम वार्षिकोत्सव का आगाज, निमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन
Advertisement
Advertisement
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ, पहली बार डिजिटल माध्यम से भी जारी हुई निमंत्रण पत्रिका
  • 13 दिसंबर को निकलेगी भव्य निशान यात्रा, 14 दिसंबर को सीएसएन पीजी कॉलेज में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार

हरदोई। श्री श्याम मित्र मंडल हरदोई (रजि.) के तत्वावधान में 13वें भव्य श्री श्याम वार्षिकोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ रविवार को शहर के प्रतिष्ठित होटल एचके लॉन में निमंत्रण पत्रिका के विमोचन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और सनातनी परंपराओं के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में श्याम प्रेमियों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। श्री खाटू श्याम प्रभु का संकीर्तन एवं भंडारा पिछले 12 वर्षों से श्री श्याम मित्र मंडल हरदोई के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित कार्यक्रम में ठाकुर जी महाराज के सूक्ष्म संरक्षण में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने वार्षिकोत्सव की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, राजवर्धन श्रीवास्तव, अवध बिहारी मिश्रा, नवल माहेश्वरी, अविनाश चंद्र गुप्ता, इंजीनियर धीरज वर्मा, आदर्श गुप्ता, जय भगवान अग्रवाल, बाल किशन जिंदल, राजेंद्र अग्रवाल, सतीश अग्रवाल एवं अनुराग अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पहली बार डिजिटल माध्यम से भी हुआ निमंत्रण पत्रिका का विमोचन

इस वर्ष के आयोजन की खास बात यह रही कि श्री श्याम मित्र मंडल हरदोई ने पहली बार धार्मिक आयोजन की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन डिजिटल माध्यम से भी किया। इस पहल को धार्मिक आयोजनों में आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन में तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया। मंडल की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों एवं श्याम प्रेमियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें विभिन्न प्रकार के पौधे भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।

13 दिसंबर को निकलेगी भव्य निशान यात्रा

मंडल के सदस्यों ने बताया कि वार्षिकोत्सव के अंतर्गत 13 दिसंबर 2026, रविवार को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा प्रातःकाल वेणी माधव इंटर कॉलेज, नुमाइश चौराहा के प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सर्कुलर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में विश्राम करेगी।

14 दिसंबर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार

वार्षिकोत्सव के दूसरे प्रमुख कार्यक्रम के अंतर्गत 14 दिसंबर 2026, सोमवार को लखनऊ रोड स्थित सीएसएन पीजी कॉलेज के प्रांगण में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में खाटू धाम की परंपरा के अनुरूप बाबा श्याम की भव्य झांकी एवं दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस अवसर पर जयपुर से अभिषेक नामा, नीमच से कनिका ग्रोवर और कटिहार से आदर्श दधीच सहित श्याम जगत के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियों से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। आयोजन में बाबा को अर्पित किए जाने वाले 56 भोग तथा निशान यात्रा को लेकर भी श्याम भक्तों में विशेष उत्साह है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंडल के सदस्यों ने सभी अतिथियों एवं श्याम प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बाबा श्याम की भक्ति और सेवा भावना से जुड़े मंडल के सदस्यों ने जनपदवासियों से वार्षिकोत्सव में सहभागिता कर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की।

Also Read- काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: कार से बाहर आकर स्वीकारा अभिवादन, 12 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement